ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मुख्य समाचारलखनऊ

दिवाली और ईद की तरह जोशो खरोश के साथ मनाए आजादी का जश्न:मुरलीधर आहूजा

 

स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ सफाई और योग शिविर से शुरू हुआ स्वतंत्रता दिवस का महा उत्सव

स्वतंत्रता दिवस भारत का सबसे बड़ा पर्व है इसे हर्षोल्लास के साथ मनाए:मुर्तजा अली

लखनऊ।ब्यूरो::

स्वंत्रता दिवस का महा उत्सव मनाने के लिए भारतीय आदर्श योग संस्थान एवं जश्न ए आजादी ट्रस्ट द्वारा सम्मिलित रूप से एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में एक विशाल योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क में किया गया।जिसमें सम्मिलित लोगों को प्राण ऊर्जा को सीखने का अवसर मिला।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने कहा कि दिवाली और ईद की तरह जोशो खरोश के साथ मनाए आजादी का जश्न।

आज जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक योग गुरु केडी मिश्रा जी के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के और ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।उसके बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा और संस्थापक सदस्य मुर्तजा अली के नेतृत्व में सुबह 11:00 से 4:30 तक लखनऊ के तमाम शहीदों की प्रतिमाओं की साफ सफाई करके उन पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया गया।जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों और ट्रस्ट के लोगो ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्थापक सदस्य अब्दुल वहीद और जुबैर अहमद ने बताया कि ट्रस्ट के लोगो ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर रफ़ी अहमद किदवई की लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुवात की उसके बाद मनोज पांडे चौराहे पर स्थित अमर शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय,हजरतगंज चौराहे पर स्थित गांधी जी प्रतिमा,अंबेडकर जी की प्रतिमा,नाका चौराहे पर स्थित हेमू कालानी की प्रतिमा,आलमबाग स्थित संत कंवर राम की प्रतिमा,कैसरबाग स्थित अशोक की लाट,परिवर्तन चौराहे पर स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की साफ सफाई करके उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर जश्न ए आजादी ट्रस्ट के सदस्यों ने शहर के कई हिस्सों में तिरंगा झंडा भी बांटा।इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष वामिक खान ने पूरे देश के युवाओं से अपील की कि वह स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाएं।मुर्तुजा अली ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत का सबसे बड़ा पर्व है इसे हर्षोल्लास के साथ मनाए।


इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री निगहत खान,कोषाध्यक्ष वामिक खान, संस्थापक सदस्य मोहम्मद जुबैर अहमद,अब्दुल वहीद,योग गुरु के डी मिश्रा,नानक चंद लखमानी,पार्षद साकेत शर्मा,श्याम कृष्णानी,पवन मनोचा,कुदरत उल्ला खान,भानु प्रताप सिंह,ताबीर सिद्दीकी,फहद शेख हलीमा,शालू सिंह,मोहम्मद कैफ आरिफ मुकीम आदि साथियों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button