गोंडा हत्या प्रकरण में तीन हत्याभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धानेपुर/ गोंडा ।अशफ़ाक::
बीते शनिवार के दिन 24 वर्षीय जितेंद्र का शव मृत अवस्था में नगर पंचायत धानेपुर के कल्याण नगर वार्ड नंबर – 05 स्थित सागौन के बाग से बरामद हुआ था।जिसकी शिनाख्त जितेंद्र पासवान पुत्र राधेश्याम पासवान के रूप में हुई थी। इस संबंध में मृतक के पिता के द्वारा बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना धानेपुर में दर्ज कराई गई थी। शव मिलने के पश्चात राधेश्याम पासवान के द्वारा चार नामजद एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल अपर पुलिस अधीक्षक मनोज रावत ने घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर सी ओ सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष धानेपुर को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देशंजरी किए थे।उक्त घटनाक्रम में शीघ्र अनावरण के लिए एस ओ जी / सर्विलांस टीम को भी लगाया था। संयुक्त अभियान के द्वारा धानेपुर पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को शोभाराम मौर्या,कौशल चौहान, पुष्पा देवी,को धानेपुर से गोंडा जाने वाले रोड पर चंद्रशेखर बालिका इंटर कालेज माधव गंज मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों को निशानदेही पर मृतक की साइकिल भी बरामद कर ली.
(प्रेम प्रसंग की
जानकारी हो जाने के चलते जितेंद्र ने गंवाई अपनी जान)
गिरफ्तार किए गए हत्याभियुक्तों से जब पुलिस ने पुंछ ताछ की तो जो जानकारी निकल कर सामने आई वह इस पारकर है।
अभियुक्त शोभाराम मौर्या व कौशल चौहान दोस्त थे। शोभाराम मौर्या का कौशल चौहान की पत्नी के साथ नाजायज संबंध था। इन दोनो के संबंधों की जानकारी मृतक जितेंद्र को हो गई थी। वह इन दोनो के प्रकरण में अक्सर दोनो को टीका टिप्पणी किया करता था। वह भी कौशल चौहान के घर आने जाने लगा। बस यही बात पुष्पा और शोभाराम को नागवार।लगने लगी । दोनो ने मिल कर इसे रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया। और इसके लिए पुष्पा ने अपने पति कौशल को जितेंद्र के खिलाफ भड़का दिया। योजनानुशार जितेंद्र को कमलेश नाई के सागौन के बाग में बुलाकर शराब पिलाई गई और वहीं पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने जिन्हे इस हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है इनमे शोभाराम मौर्या निवासी चकिया मौजा ख्वाजाजोत धानेपुर, कौशल चौहान निवासी विशंभरपुर धानेपुर,पुष्पा देवी चौहान विशंभरपुर धानेपुर शामिल है।
इस घटना के अनावरण के लिए शामिल टीम में स्टेशन अफसर धानेपुर सुनील कुमार सिंह एस आई राजेश कन्नौजिया, नागेश्वर।पटेल, हेड कांस्टेबल आनंद प्रकाश यादव, फहीमुद्दीन खान, अंबरीश मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल, शुशीला देवी, नितांशी शुक्ला शामिल है।




