ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
अम्बेडकर नगर

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अकबरपुर से वाया अशरफपुर लखनऊ तक शुरू की बस सेवा

अम्बेडकर नगर : सम्वाददाता::

सितम्बर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने आज अकबरपुर से वाया अशरफपुर बरवां,अमसिन, बंदन पुर गोसाईगंज होते हुए लखनऊ के लिए नई बस सेवा शुरू की। जिसका शुभारंभ कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अशरफपुर बरवां से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह बब्बू ने किया।प्रदीप सिंह ने इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह को धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों की यह मांग योगी जी की सरकार ने पूरा किया।उन्होंने कहा कि इस नई बस सेवा से तीन क्षेत्र के लोगों कटेहरी विधानसभा क्षेत्र,अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र और गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

बब्बू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित के हर उस काम को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है जो जनता की मूल जरूरत से जुड़ा हुआ है।बब्बू ने कहा कि योगी जी की प्रेरणा और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रतिबद्धता से क्षेत्रीय लोगों द्वारा वर्षों की यह मांग पूरी हुई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने अशरफपुर बरवां में सेंट्रल बैंक की एक शाखा स्थापित करने की माँग की।
परिवहन विभाग के अकबरपुर डिपो के अपर क्षेत्रीय प्रबंधक सी बी राम ने बताया कि यह बस सेवा अपने निर्धारित मार्ग से सुबह 6 बजे अकबरपुर से चलकर 11 बजे तक लखनऊ आलमबाग बस स्टेशन पहुँचेगी और वापस 3 बजे लखनऊ से चलकर अवध बस डिपो होते हुए शाम 8.30 बजे तक अकबरपुर पहुँचेगी।

इस अवसर पर क्षेत्र की वरिष्ठ लोगों में भोला सिंह, पूर्व प्रधान सूर्यभान सिंह,शिव कुमार सिंह,प्रेम प्रकाश सिंह, शिव शंकर यादव, रमेश वर्मा, प्रभात सिंह, भारतीय जनता पार्टी कटेहरी मंडल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य, संसार सिंह, पंकज पांडे, प्रमोद मिश्रा,अवधेश यादव, सिद्धू प्रधान, अंजनी सिंह, रमेश सिंह, सत्यम मिश्रा, पंकज वर्मा ,बृजभूषण वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button