ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
गोंडा

दिव्यांग बच्चों के हौसलो को मिलेगी उड़ान, वितरित किया जायेगा सहायक उपकरण

गोंडा:पीएनएस न्यूज डेस्क::

जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग मे समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षांतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र मुजेहना (धानेपुर) मे भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड कानपुर व समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान मे परिषदीय विद्यालयों तथा पी एम श्री विद्यालय मे नामांकित दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण व यंत्र ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर, रोलेटर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट, सुगम्य केन, सी पी चेयर, लर्निंग किट इत्यादि उपलब्ध कराने हेतु परीक्षण/मापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे कुल 137 दिव्याङ्ग बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

https://youtu.be/60NmlpstE2Y?si=Wf8VLJAuzd_F3X8u

शिविर मे एलिम्को कानपुर के आर्थोटिक एवं प्रॉस्थेटिक इंजीनियर अवनीश कुमार यादव व ह्न्जला इरशाद, ऑडियोलॉजिस्ट अशोक प्रताप सिंह के साथ साथ कम्प्यूटर ऑपरेटर आर्यन व अमन वर्मा द्वारा परीक्षण/ मापन का कार्य सम्पादित किया गया। कैंप के सूचारु व सफल आयोजन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा अतुल कुमार तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र त्रिपाठी, व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश कुमार सिंह ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कैंप को सकुशल संपन्न कराया । इस परीक्षण/मापन शिविर मे 137 प्रतिभागी मे से 114 बच्चों को उकरण प्राप्त करने हेतु लाभार्थी के रूप मे चयनित किया गया। वही कैंप में आने वाले लाभार्थियों व उनके अभिभावकों हेतु स्पेशल भोजन की व्यवस्था भी की गई।


कैंप को सकुशल हेतु स्पेशल एजुकेटर संजय कुमार पाण्डेय, रवि प्रताप सिंह, सुनीत कुमार मिश्रा, विनय कुमार सिंह, रामलाल, त्रिलोकी नाथ, पूनम मिश्रा, अशोक कुमार, पूजा यादव, राजेश शुक्ल, चंद्रसेन पाठक, रेखा पाठक, चद्रशेखर साहित शिक्षण नेता शरद कुमार सिंह , कुलदीप पाठक व अन्य लोग का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button