[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
कानपुर नगर

अपनी मांगो के लिए शिक्षकों ने की भूख हड़ताल ,मिला आश्वासन

कानपुर नगर । मोहम्मद उस्मान कुरैशी ::

आज दलित, पिछड़ा, उपेक्षित, अल्प संख्यक शिक्षक महासभा के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों द्वारा “सामूहिक भूख हड़ताल” का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विभिन्न मांगे थी। जिसमें प्रमुख रूप से दिवंगत प्रवक्ता रामचन्द्र की पेंशन प्रकरण, शिक्षकों के एरियर प्रकरण 1981 से 2020 तक नियुक्त शिक्षकों कर्मचारियों के माँगे जा रहे प्रकरण व पदोन्नति प्रकरण प्रमुख थे। भूख हड़ताल प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हो गयी थी जिसमें भुवनेश भूषण, डा० महादेव, दूधनाथ, राजेश संखवार व रंजीत कुमार अनशनकारी थे। भूख हडताल का समापन लगभग 4:00 बजे माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अरुण कुमार द्वारा अनशन कारियों को समस्याओं का निस्तारण 24 से 48 घंटे में किए जाने का वादा करते हुए चाय पिलाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रादेशिक अध्यक्ष राजेश गौतम द्वारा किया गया । उक्त अनशन में प्रमुख रुप से  मोइनुल – इस्लाम प्रिंसिपल सिद्दिक फै़जे़ आम इन्टर कॉलेज, शफीकुरहमान, उत्तम कुमार, कुन्तारा, कमला गौतम, अंज‌ली सागर, जुबैर अहमद, जय प्रकाश, विपिन कुमार, सुरेशकुमार संतोष कुमार, लाला राम दिलीप कुमार, आत्माराम, अक्षय कुमार, कल्पना वर्मा, पूनम कुमारी, संतोष कुशवाहा, अखिलेश गौतम, गौकरन रावत, सिंहल जी, प्रेमशंकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button