ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
सोनभद्र

टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन नवल टाटा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सोनभद्र: संदीप जायसवाल ::

अलग पूर्वाचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा एवं भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन के सयुक्त तत्वाधान में भारत के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून और टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में स्‍वर्गवास हो गया। संस्था की तरफ से रतन नवल टाटा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल दुबे ने किया ! मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि रतन टाटा जी को उनकी विरासत और योगदान हमेशा हम लोगों के दिलों में रहेगा। रतन टाटा जी ने भारतीय उद्योग जगत को नई दिशा दिखाई और टाटा समूह को विश्व स्तर पर पहुंचाया। उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना ने हमें प्रेरित किया। रतन टाटा जी की याद में हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं।
आपकी विरासत अमर है।
आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा,आपकी दूरदर्शिता ने हमें आगे बढ़ने की राह दिखाई। आपकी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना हमें प्रेरित करती है।

भारतीय विधिक सहायता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने कहा की रतन नवल टाटा भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे और उनको भारत रत्न मिलना चाहिए । इस अवसर परएड राजेश यादव,एड सुरेश सिंह कुशवाहा, एड विमल प्रसाद सिंह,फूल सिंह पटेल, सन्तोष चतुर्वेदी, नवेद्र भूषण दुबे, क्रेशा जायसवाल,एड रूपेश गुप्ता, परवेज सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button