ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
स्वास्थ्य

निशुल्क हृदय रोग हेल्थ कैंप का आयोजन

लखनऊ।ब्यूरो ::

फैजाबाद रोड स्थित चंदन हॉस्पिटल में अलीगढ़ ओल्ड बॉयज एलुमनाई एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से आज एक निशुल्क हृदय रोग जांच संबंधी निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया।
चंदन हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डॉ. दानिश हसन काज़मी और कालीकट केरला से आए डॉ मिर्जा मोहम्मद कामरान ने इस हृदय रोग शिविर में लगभग डेढ़ सौ से अधिक लोगों का इसीजी, इको और उनके वाईटल्स की जांच की. इनमें से लगभग 50 बच्चे भी थे जो बहुत छोटी उम्र से हृदय रोगों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित हैं । डॉक्टर दानिश हसन ने कहा कि आज के शिविर में चेकअप स्क्रीनिंग के बाद यह तय होगा कि किसको किस तरह के इलाज की या सर्जरी की भविष्य के लिए आवश्यकता है।


कम संसाधन वाले मरीजों के लिए भी पैसे के अभाव में इलाज ना रुके, इस हेतु हम लोग सामाजिक संस्थाओं की भी मदद लेते हैं।
अलीगढ़ ओल्ड बॉयज एलुमनाई एसोसिएशन के लखनऊ यूनिट के प्रेसिडेंट सैयद मोहम्मद शोएब ने कहा कि समाज से जो हमने लिया है उसको आगे चलकर के समाज में बांटना भी हमारी जिम्मेदारियों में शुमार है।
अपने मिशन को पूरा करने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं हमेशा आगे बढ़कर समाज के जरुरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहते हैं


इस अवसर पर एएमयू ओल्ड बॉय एलुमनाई एसोसिएशन की लखनऊ यूनिट की सेक्रेटरी शाहिला हक और कोऑर्डिनेटर शारिक अहमद भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button