ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
वाराणसी

दशाश्वमेध घाट, वाराणसी पर 11 एनडीआरएफ द्वारा त्वरित चिकित्सा सहायता

वाराणसी:सम्वाददाता::

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने आज दशाश्वमेध घाट, वाराणसी पर अपनी अद्वितीय तत्परता और मानवीय सेवा का परिचय दिया। एनडीआरएफ की टीम गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर जल गश्त कर रही थी, तभी एक अप्रत्याशित घटना घटी। राजस्थान के पाली जिले की 54 वर्षीय महिला, कुशुम गंगा नदी में पवित्र स्नान करने की तैयारी कर रही थीं, तभी वे अचानक घाट पर गिर पड़ीं।

घटना को देखकर एनडीआरएफ टीम ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई की। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। इसके बाद, टीम ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई और महिला को सुरक्षित रूप से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उनकी त्वरित और साहसिक कार्रवाई ने न केवल महिला की जान बचाई, बल्कि एनडीआरएफ की प्रतिबद्धता और दक्षता को भी उजागर किया।

यह उल्लेखनीय है कि उपमहानिरीक्षक  मनोज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में एनडीआरएफ के बचावकर्मी दिन-रात काशी के गंगा घाटों की निगरानी करते हैं और किसी भी आपात स्थिति में अविलंब राहत और बचाव कार्य करते हैं।

एनडीआरएफ नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित है। दशाश्वमेध घाट पर आज का यह उदाहरण एनडीआरएफ के आदर्श वाक्य, “आपदा सेवा सदैव तत्पर” का सजीव प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button