ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
राजनीतिलखनऊ

गृहकर में छूट की कटौती पर कांग्रेस नेता मुकेश सिंह चौहान का विरोध, स्थानीय भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

गृहकर में डिजिटल छूट के नाम पर जनता से धोखा: चौहान

लखनऊ : सम्वाददाता::

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं इस्माइलगंज प्रथम वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने लखनऊ में गृहकर में छूट की कटौती को लेकर भाजपा की स्थानीय सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए कहा कि यह जनता की जेब पर सीधा हमला है और इसका सीधा लाभ भाजपा सरकार अपने हित में लेना चाहती है।

मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा की स्थानीय सरकार द्वारा नगर निगम के माध्यम से गृहकर में दी जा रही छूट में कटौती कर जनता से धन वसूली की जा रही है। उन्होंने इसे भाजपा के इशारे पर लिया गया निर्णय बताया, जिससे लखनऊ के नागरिकों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है।

 

*पूर्व वर्षों की तुलना में छूट में भारी कटौती*

पार्षद चौहान ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल में डिजिटल भुगतान पर 10% और नकद भुगतान पर 8% छूट दी जा रही है, मई में इसे घटाकर क्रमशः 8% और 6% तथा जून में 5% और 4% कर दिया गया है। जबकि पूर्व वर्षों में अप्रैल से जुलाई तक 10% और अगस्त से दिसंबर तक 5% की छूट मिलती थी।

उन्होंने कहा कि बजट 2025-26 की कार्यकारिणी बैठक में भाजपा सरकार के दबाव में छूट को घटाया गया, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कटौती की जानकारी नगर निगम द्वारा जारी प्रेस नोट में जानबूझकर छिपाई गई, जो पारदर्शिता की घोर अवहेलना है।

चौहान जी ने स्पष्ट किया कि कार्यकारिणी का निर्णय अंतिम नहीं है। कांग्रेस पार्टी आगामी बजट सदन में इस जनविरोधी निर्णय का जोरदार विरोध करेगी और प्रयास करेगी कि पिछले वर्षों की तरह छूट को बहाल किया जाए।

मुकेश सिंह चौहान ने महापौर से मांग की है कि वह कार्यकारिणी के इस निर्णय पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी करें और जब तक बजट सदन में अंतिम निर्णय न हो, तब तक पूर्ववत छूट को लागू रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button