ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
अयोध्या

आदर्श इण्टर कॉलेज के मेधावियों ने बढ़ाया जिले का मान, टॉप टेन में बनायी जगह

अयोध्या/ रुदौली ।

यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा ने फलक पर परचम लहराने का काम किया है, अयोध्या जनपद के रुदौली स्थित आदर्श इण्टर कालेज की प्रतिभावान छात्रा इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंशिका श्रीवास्तव ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रौशन किया है अंशिका श्रीवास्तव के पिता उमेश श्रीवास्तव एक किसान हैं अंशिका श्रीवास्तव ने आगे चलकर सिविल सर्विस में जाने की बात कही इंटरमीडिएट में ही जनपद में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली भूमिका श्रीवास्तव के पिता भी एक किसान है भूमिका श्रीवास्तव ने आगे चलकर डॉक्टर बनने की इच्छा प्रकट की हाई स्कूल की बात की जाये तो हाई स्कूल से अरुणेश पाण्डेय ने जनपद मे सातवा स्थान तो वहीं अश्वनी मौर्य ने आठवा स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रौशन किया है अरुणेश के पिता सूरज पांडे फिजियोथैरेपिस्ट का काम करते हैं अरुणेश पांडे ने बताया कि वह सेना में जाना चाहता है तो वहीं अश्विनी मौर्य के पिता रमेश मौर्य बीज भंडार का काम करते हैं अश्विनी मौर्या ने आगे चलकर इंजीनियर बनने की इच्छा प्रकट की, आदर्श इंटर कॉलेज के इन सभी होनहार छात्र व छात्राओं ने इस उपलब्धि का श्रेय आदर्श इंटर कॉलेज के अनुशासित पठन-पाठन गुरुजनों का मार्गदर्शन व माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक राम कैलाश मौर्य ने इन सभी छात्र-छात्राओं को व उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button