ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
वाराणसी

11वीं एनडीआरएफ ने किया सघन आपदा प्रतिक्रिया अभ्यास

वाराणसी I सम्वाददाता:

वाराणसी स्थित 11 राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के बचाव कार्मिकों ने मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक के दिशा निर्देश में एक सघन लामबंदी ड्रिल का अभ्यास किया। इस अभ्यास में वाहिनी मुख्यालय की टीमों के साथ क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ, गोरखपुर तथा भोपाल की टीमों समेत कुल 18 टीमों ने पूरी तैयारी और दक्षता के साथ प्रतिभाग किया। इस वृहद अभ्यास में विभिन्न प्रकार के आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप तथा जैविक आपदाओं में राहत और बचाव कार्य में दक्ष टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने कहा की इस प्रकार के बड़े अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया की अपनी तैयारियों का मूल्यांकन करना और उनमें संभावित सुधार करने की कोशिश करके आपदा में बचाव की क्षमता में वृद्धि कर संकटग्रस्त जीवन की सुरक्षा तथा साथ ही भविष्य में बढ़ती हुई चुनौतियों से सभी बचाव कार्मिकों को परिचित करवाना है।इस अभ्यास में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों ने अपने साथ सभी अति आधुनिक उपकरण जैसे सोनार, स्वचालित लाइफ ब्वॉय जैकेट,अंडर वॉटर कैमरा , अंडर वॉटर खोजी कैमरा, आधुनिक संचार उपकरण , डॉग स्क्वॉड तथा विकिरण रोधी उपकरणों के साथ भाग लिया तथा आपदा प्रबंधन में इन सभी संसाधनों के कुशल उपयोग को भी परखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button