ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
गोंडा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने थाना धानेपुर के प्र0नि0 कक्ष व पुलिस बैरकों के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण का किया उद्घाटन

चौकीदारों को साईकिल वितरित कर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु किया गया निर्देशित

गोण्डा। सम्वाददाता ::

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रविवार को थाना धानेपुर स्थित प्रभारी निरीक्षक कक्ष एवं पुलिस बैरकों के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर की गई, जिसके पश्चात जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई । एसपी ने परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्थित कार्यालय व्यवस्था, बैरकों की मरम्मत, रंग-रोगन तथा कर्मचारियों को बेहतर कार्य व आवासीय वातावरण प्रदान करने के लिए किये गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण एवं रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इससे न केवल उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि वे जनता को बेहतर सेवा दे सकेंगे।

चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पुलिस व्यवस्था की जड़ हैं। गाँव-देहात की सुरक्षा में आपकी भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है । चौकीदारों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल थाना प्रभारी को उपलब्ध कराने एवं आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने हेतु निर्देश भी दिया गया । तथा थाना परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button