[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
फर्रुखाबाद

आज़ादी के बाद अगर किसी ने किसानों की बात ,आन्दोलन और उनके लिए कार्य किया , वो चरण सिंह थे : आमिर शाबरी

फर्रुखाबाद : सम्वाददाता ::

नगर पंचायत शमसाबाद के ग्राम गदनपुर बक्त में राष्ट्रीय लोकदल की एक अहम क्षेत्रीय बैठक हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव आमिर साबरी ने कहा आज़ादी के बाद अगर किसी ने किसानों की बात की और किसानों को आंदोलित किया एवं किसानों के लिए कार्य किया वो एक ही व्यक्तित्व था वो भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी थे।यह बात आज यहाँ शमसाबाद में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यक्रम चलो गाँव की ओर एवं सदस्य्ता अभियान की एक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव ने संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल के भाई विठ्ठल पटेल की अहम भूमिका रही जो किसानों के लिए आंदोलन करते थे गांधी जी के कहने पर सरदार पटेल जो वकालत करते थे किसानों की वकालत करने लगे जिससे अंग्रेज सरकार झुकी लेकिन आज़ादी मिलने के बाद किसानों की बात चौधरी चरण सिंह जी ने की।
राष्ट्रीय लोक दल किसान मजदूर पिछड़ों का दल है इसलिए हमें किसान आंदोलन के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। श्री साबरी ने कहा चौधरी साहब सरकार में रहते प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई से लड़ गए अस्सी बीस की बात उन्होंने ही उठाई कि अस्सी प्रतिशत शहर में खर्च होता है जबकि बीस प्रतिशत गाँव में,ीजी अलग बात वर्तमान में अस्सी बीस को जातिवाद में बाँट दिया गया है महिलाओं के खेत में शौच जाने की बात भी चौधरी चरण सिंह द्वारा ही उठाई गई थी कि गाँव में ही शौचालय बनाये जाए,यही नहीं मनमोहन सरकार में जो नरेगा योजना लागू हुई थी, यह फूड फॉर वर्क योजना जो चौधरी साहब द्वारा चालू की गई योजना का ही एक हिस्सा है।
अपने सम्भोदान में श्री साबरी ने पंचायत चुनाव भी अपने दम पर लड़ने का एलान किया श्री साबरी ने कहा मुस्लिमों की कथित हितैषी पार्टियां सिर्फ मुस्लिमों का वोट तो लेती हैँ मगर मुस्लिमों के लिए करती कुछ नहीं हैं इस मौक़े पर रालोद के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह को उनकी मेहनत एवं पार्टी के विस्तार के लिए साधूवाद एवं धन्यवाद दिया सभा को ज़िला अध्यक्ष सूरज सिंह चौहान ने सम्भोदित करते हुर कहा संगठित रहेंगे आपका हर काम होगा श्री सिंह ने पार्टी को मज़बूत करने एवं लोगों से लोकदल से जुड़ने का आह्वाहन किया,सभा को जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,अनिल सिंह चौहान,शैलेन्द्र सिंह भदौरिया,आदि ने सम्भोदित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटे सिंह ने की तथा संचालन अवनीश सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर आदिल खान सहित धानपाल सिंह आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button