ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
संत कबीर नगर

हबीबुल्ला पुत्र एहसानुल्लाह की NEET परीक्षा में शानदार सफलता पर इलाक़े में ख़ुशी की लहर,लोगो ने दी बधाई

संतकबीरनगर :ज़िरगाम खान ::

शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन करते हुए हबीबुल्ला पुत्र एहसानुल्लाह ग्राम सभा बाघनगर , संतकबीर नगर
ने NEET परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उनके शिक्षण संस्थानों और जिले के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बनी है।

हबीबुल्ला की प्रारंभिक शिक्षा अल हुदा पब्लिक स्कूल, चैनपुर मुंडाडीहा बेग, जिला संतकबीरनगर (उत्तर प्रदेश) से हुई। इस विद्यालय ने उनके शैक्षिक आधार को मजबूत किया, जहाँ से उन्होंने न केवल पाठ्यक्रमीय ज्ञान प्राप्त किया, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और आत्म-विश्वास जैसे गुण भी अर्जित किए।

इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पूरी की। AMU में शिक्षा के दौरान हबीबुल्ला ने विज्ञान विषयों में गहरी रुचि दिखाई और कठिन परिश्रम के बल पर NEET जैसे कठिन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

NEET (National Eligibility cum Entrance Test) भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें लाखों छात्र भाग लेते हैं। हबीबुल्ला ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 6574, कुल 566 अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची लगन, मेहनत और दिशा के साथ कोई भी छात्र सफलता की ऊँचाइयों को छू सकता है।

हबीबुल्ला की इस सफलता से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि उनके भाई शिक्षकगण, मित्र और समूचा जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके इस उपलब्धि से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य छात्रों में भी मेडिकल क्षेत्र में जाने की आकांक्षा और आत्म-विश्वास बढ़ेगा।हबीबुल्ला पुत्र एहसानुल्लाह की NEET परीक्षा में शानदार सफलता की ख़ुशखबरी सुनकर रिश्तेदार, चाहने वाले में सचमुच उत्साह की लहर दौड़ गई है।

इस उपलब्धि में अल-हुदा पब्लिक स्कूल, चैनपुर (मुंडाडीहा बेग) का योगदान भी विशेष रूप से सराहनीय है। इस स्कूल ने न केवल मजबूत पाठयक्रम तैयार किया, बल्कि अनुशासन, नैतिकता और आत्म-विश्वास के उन मूलभूत तत्वों पर भी खास ध्यान दिया, जो किसी छात्र की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। विद्यालय की टीम—शिक्षक, प्रबंधन और सहायक कर्मचारी—ने अपने समर्पण और मार्गदर्शन से हबीबुल्ला को सही दिशा दी। उनके इस समर्पित प्रयास ने छात्रों को विज्ञान विषयों में गहराई से सोचने और सीखने का अवसर प्रदान किया।

सच्ची लगन, कठिन परिश्रम और संकल्प के साथ अगर कोई छात्र आगे जाता है, तो ऐसी सफलता निश्चित ही मिलती है—और हबीबुल्ला की कहानी इसका एक प्रेरक उदाहरण है। जिले में शिक्षा का मान बढ़ाने में अल-हुदा पब्लिक स्कूल की भूमिका निस्संदेह अनमोल है।
हबीबुल्लाह की कामयाबी पर अल हुदा पब्लिक स्कूल के मैनेजर फैजान अहमद, प्रिंसिपल सतीश कुमार, सुफियान अहमद, मोहम्मद अहमद, मिनहाज खान, बाघ नगर के गुफरान अहमद क़ासमी , शमीम अहमद, ज़मीर अहमद, हाफिज सलमान अहमद, नोमान अहमद नदवी, शमशाद अहमद,डॉक्टर हस्सान अहमद, डॉक्टर मोहम्मद अजहरूद्दीन, ग्राम सभा सेहूड़ा,के प्रधान अफजाल अहमद ,मास्टर अबू बकर, मसीहुद्दीन, कुतुबुद्दीन ,मोहम्मद फहीम ,समेत बड़ी तादाद में लोगों ने उन्हें मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि हम हबीबुल्ला को उनके अभूतपूर्व सफर के लिए ढ़ेरों बधाइयाँ देते हैं और आशा करते हैं कि वे आने वाले समय में एक उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज को सेवा देने के साथ-साथ अपने स्कूल और जिले का नाम और भी ऊँचा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button