[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
मुख्य समाचारलखनऊ

अदब कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मदरसा दारुल उलूम रशीदिया में निःशुल्क मेडिकल कैंप का शुभारंभ

लखनऊ: सम्वाददाता ::

अदब कल्चर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज मदरसा दारुल उलूम रशीदिया में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक *निर्मल वर्मा* ने फीता काट कर किया।
इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सुमैया राणा अध्यक्ष पीपल छांव फाउंडेशन ने कहा के हमे तालीम के साथ समाज में स्वास्थ को लेकर जागरूक रहना चाहिए ।उन्होंने हर क्षेत्र में उन्नत केलिए इंसान को स्वस्थ होना जरूरी क़रार दिया ।
इस अवसर पर उन्होंने कैंप आयोजक डॉ फ़ैसल खान और उनकी पूरी टीम की सेवाओं की प्रशंसा की ओर सोसाइटी की समाज सेवा को सराहा ।वरिष्ठ पत्रकार सिराज अहमद और समाजसेवी मोहम्मद साद भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में जुनैद , उमैर , हाजी आमिर, रियाज, मुशीर, कफील, दर्शन, नेक आलम और वकील जैसे प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे ।
यूनाइट हॉस्पिटल के मेडिकल कैंप कोऑर्डिनेटर डॉक्टर फैसल ने स्वास्थ्य सेवाओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मदरसा के मैनेजर मोहम्मद नसीम, हाफिज इरशाद, और हाफिज आसिफ ने भी इस विशेष कार्य में अपना सहयोग दिया।
हाशमी इंटरनेशनल टूर एंड ट्रेवल के डायरेक्टर सईद हाशमी भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।
इस पूरे आयोजन के संयोजक मोहम्मद फहीम जामई रहे, जिनकी देखरेख में यह निमेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button