ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
वाराणसी

एनडीआरएफ की तत्परता और बहादुरी से बची एक युवक की जान

वाराणसी : सम्वाददाता::

सावन महोत्सव के शुरू होते ही काशी के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस भीड़ और संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की टीमें उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में गंगा घाटों पर चौबीसों घंटे सतर्कता के साथ निगरानी कर रही हैं।

 

इसी दौरान, आज संत रविदास घाट के पास एनडीआरएफ टीम की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। वॉटर पेट्रोलिंग के दौरान टीम ने देखा कि प्रकाश नाम का 45 वर्षीय व्यक्ति, निवासी सुंदरपुर, वाराणसी, गंगा की तेज धारा में बहकर डूबने लगा।

 

एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने तुरंत मोटरबोट की मदद से नदी में जाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और घाट पर लाकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया। यह केवल एक जीवन की रक्षा नहीं थी, बल्कि मानवता, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की एक प्रेरणादायक मिसाल थी।

 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एनडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई, बहादुरी और सेवा भावना की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

 

11वीं एनडीआरएफ की टीम हर समय गंगा घाटों पर पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और समर्पण के साथ तैनात रहती है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button