ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
गोंडामुख्य समाचार

नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो 11 की मौत

एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत

गोंडा : सम्वाददाता::
गोंडा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वही चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले थे।मिली जानकारी के अनुसार एक गाड़ी में 15 लोग सवार होकर जलाभिषेक हेतु खरगूपुर के प्रसिद्ध मंदिर पृथ्वी नाथ जा रहे थे कि कोतवाली इटियाथोक के बेलवा बहुता नहर पुल पर गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में चली जाने की चर्चा है । गाड़ी में सवार लोगों में 11 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। वही चार के घायल होने की बात बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली इटियाथोक की पुलिस पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई वही मौके पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मौके पर पहुंचे।

 

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लेकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। तथा अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए । एवं घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button