ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
वाराणसी

एनडीआरएफ अंतर-वाहिनी योग एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन

वाराणसी : रविशंकर::

30 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2025 तक, 11वीं एनडीआरएफ वाहिनी, वाराणसी के साहुपुरी परिसर में एनडीआरएफ के पश्चिम मध्य क्षेत्र की विभिन्न वाहिनियों — 06वीं, 08वीं, 11वीं एवं 16वीं एनडीआरएफ के बीच योग एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी टीमों ने अपने श्रेष्ठ खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। योग प्रतियोगिता में 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं खिताब अपने नाम किया। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 16वीं वाहिनी, एनडीआरएफ नई दिल्ली की टीम ने रोमांचक खेल दिखाते हुए विजयश्री हासिल की। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडें संतोष कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) ने सभी प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक होते हैं, बल्कि आपसी सहयोग, अनुशासन और सौहार्द की भावना को भी प्रबल करते हैं। एनडीआरएफ का यह खेलोत्सव बल के जज़्बे और एकता का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button