ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊ

उत्तर-क्षेत्रीय इंटर-यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2025–26 का दूसरा दिन संपन्न

शानदार प्रदर्शन से गूंजा इंटीग्रल यूनिवर्सिटी परिसर

लखनऊ: खेल सम्वाददाता::

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ द्वारा भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU), नई दिल्ली के तत्वावधान में उत्तर-क्षेत्रीय इंटर-यूनिवर्सिटी महिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2025–26 का आयोजन किया जा रहा है। यह पहली बार है जब उत्तर प्रदेश की किसी संस्था को इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 40 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी पूल में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए। मनाव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को 3–0 से पराजित किया, जबकि कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली को 3–0 से मात दी। विश्वविद्यालय लखनऊ की टीम ने अपने विजयी क्रम को जारी रखते हुए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, सोनीपत को 3–0 से हराया।


गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी, जम्मू को 3–0 से हराया, वहीं चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी ने माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर को 3–0 से पराजित किया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने ग्राफिक एरा (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), देहरादून को 3–0 से हराया और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने बेनेट यूनिवर्सिटी को 3–0 से पराजित किया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ को 3–0 से हराया, जबकि पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार को 3–0 से मात दी। दिन के अंतिम मैच में दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून को 3–0 से पराजित करते हुए दूसरे दिन के मुकाबलों का समापन किया।


दिनभर खिलाड़ियों का उत्साह और खेलभावना देखते ही बन रही थी। सभी टीमों ने उत्कृष्ट समन्वय, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का परिचय देते हुए वॉलीबॉल के उच्च स्तर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांच, जोश और प्रेरणा से भरपूर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button