[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
खेलबहराइच

अंतर्जनपदीय ट्रायल में खिलाड़ियों की प्रतिभा को बारीकी से परख रहे चयनकर्ताओं

बहराइच : राजकुमार –

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में व डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बहराइच के आयोजन में अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जोन टीम का चयन स्थानीय इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है । यह चयन प्रक्रिया 4 दिनों तक इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चलेगी । ट्रायल में बहराइच जोन की बहराइच ,लखीमपुर,श्रावस्ती व सीतापुर के खिलाड़ीयो द्वारा ट्रायल दिया जा रहा है । डिस्ट्रीक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद खान ने बताया कि चयन प्रक्रिया बुधवार सुबह 10:00 बजे शुरू हुई है और चार दिनों तक चलेगी । ट्रायल में सबसे अधिक संख्या तेज गेंदबाजों की रही। एक-एक कर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे। इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को चयनकर्ता बारीकी से समझ रहे है। चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बहराइच जोन टीम के लिए किया जाएगा। ट्रायल में यूपीसीए की तरफ से ऑब्जर्वर के रूप में मो असलम अली ,स्कोरर -प्रणव कुमार, व अंपायर की भूमिका में पवन यादव व देवेश शर्मा मौजूद रहे । इस दौरान डीसीए बहराइच के अध्यक्ष अमित ठाकुर, वरिष्ट उपाध्यक्ष शेख जहीरुद्दीन ,डीसीए लखीमपुर के सचिव अभिषेक शुक्ला, सहित सैकड़ो खिलाड़ी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button