[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
क्राइमबहराइच

हत्या कर नहर में फेका शव,मौके पर एसपी ने पहुंच कर किया जांच

बहराइच : राजकुमार-

जनपद के बौण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित छत्तरपुर गांव निवासी एक ग्रामीण की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका शव कर्बला के पीछे नहर में फेंक दिया गया। थानाध्यक्ष की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम छत्तरपुर गांव निवासी रघुनाथ प्रसाद यादव उर्फ हेतु यादव पुत्र मंशाराम का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उसी के बाद से रघुनंदन अचानक गायब हो गया। गुरुवार दोपहर में उसका शव जैतापुर गांव में स्थित नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पहले ईंट से कूचा, इसके बाद शर्ट से उसका गला दबा दिया गया।
मृतक के पिता मंशाराम यादव ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर जांच की साथ ही जल्द ही घटना के खुलासे के निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button