हिफ़ज़े क़ुरआँन बच्चों को किया गया सम्मानित
मदरसा नुरुल हुदा के दस्तार बंदी कार्यक्रम में शामिल हुए नदवा सहित बड़े मदरसों के उलमा

लखनऊ::ब्यूरो::
मदरसा नुरुल हुदा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हाफिज-ए-कुरान बनने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिन बच्चों ने हिफ़ज़े क़ुरआन मुकम्मल किया उनकी दस्तार बंदी यानी पगड़ी बांधकर इनामात से नवाज़ा गया।
प्रोग्राम की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल सुभान मदनी ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन मौलाना अब्दुल अली फ़ारूक़ी के संरक्षण में किया गया। इसमें मौलाना सय्यद अम्मार हसनी नदवी, मौलाना यासिर अब्दुल रहीम फ़ारूक़ी, मौलाना सईद अतहर क़ासमी, और मुफ़्ती तौसीफ क़ासमी जैसे कई प्रमुख अतिथि शामिल हुए।
मदरसा के मोहतमिम शेख अब्दुल अज़ीम नदवी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिन बच्चों को सम्मानित किया गया उनके नाम मोहम्मद इम्तियाज़, मोहम्मद हसन ख़ालिद, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद जाबिर, मोहम्मद दानियाल,और मोहम्मद ज़फर हैं। इन सभी बच्चों को दस्तार (पगड़ी) बांधकर बड़े इनामात से नवाज़ा गया। वही इस कार्यक्रम में जनाब शिबली अहमद और जनाब फैसल अफसर वा समस्त क्षेत्रीय लोगो का सहयोग रहा




