[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
राजनीतिलखनऊ

मिल्कीपुर विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर सौंपा माँग पत्र

लखनऊ : सम्वाददाता ::

विधायक मिल्कीपुर चंद्रभानु पासवान ने आज 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया व विभिन्न विषयों पर चर्चा की.
विधायक ने बताया कि मैंने अपने विधानसभा मिल्कीपुर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं व जन अपेक्षाओं से भी माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक रहा है और उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जिसमें सड़क, पानी,बिजली सहित क्षेत्र के गंभीर समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु पत्र सौंपा जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करवाया जाएगा।
बतातें चलें कि विधायक चन्द्रभानु पासवान ने मिल्कीपुर विधानसभा में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी उसके बाद लगतार जनता के सूख दुख में बने हुए है वहीं विधानसभा में इस बात की भी चर्चा है कि एक विधायक ऐसा भी है जिसका सम्पूर्ण परिवार जनता की सेवा में लगा रहता है बताते चलें की विधायक का पूरा परिवार चाचा,पिता पत्नी सहित सभी जनता के सुख दुख में हाज़िर रहतें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button