[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
राजनीति

जनता दरबार लगा कर जनसम्पर्क में जुटे विधायक चंद्रभानु पासवान

अयोध्या : सम्वाददाता ::

विधायक मिल्कीपुर चंद्रभानु पासवान जबसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो कर घर आए है तबसे लगातार जानता के संपर्क में है और जनता दरबार लगा कर विधानसभा मिल्कीपुर से आए हुए सभी लोगों की समस्याओं को समझ कर तत्काल निस्तारण कर रहे है।

अपने निज आवास परसौली पर लोगों से मुलाक़ात कर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित कर जनता को उचित न्याय दिलवाने का काम कर रहें हैं। यह सिलसिला लगातार चल रहा है और स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने की वजह से क्षेत्र के कार्यक्रम में भी सहभागिता कर रहें हैं और विधानसभा के लोगों के सुख दुख में भी शामिल हो रहे हैं।

जानता दरबार में आये हुए लोगों से जब बात किया गया तो उनका कहना था कि विधायक जी के पास आने पर तत्काल मदद होती है और यहाँ अमीर गरीब कोई भी आए सबको इंसाफ मिलता है और विधायक जी सही का साथ देते हैं। जिससे विधायक चन्द्रभानु पासवान की लोकप्रियता जनता के बीच बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button