ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
आस्था

प्रसाद वितरण और भण्डारे आदि धार्मिक कार्यों से मिलती है आत्मिक संतोष और आनन्द : विराज सागर दास

ज्येष्ठ माह के पांचवे व अन्तिम बड़े मंगल के अवसर पर विक्रमादित्य मार्ग पर डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन द्वारा किया गया विशाल भण्डारे का आयोजन

 

पांचवे बड़े मंगल पर बीबीडी ग्रुप एवं डा0 अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के प्रेसिडेंट, बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, चेयरमैन उ0प्र0 बैडमिन्टन एसोसिएशन व यू0पी0 ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।

 

लखनऊ । सम्वाददाता ::

ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार के मौके पर विक्रमादित्य मार्ग पर डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें बीबीडी ग्रुप एवं डा0 अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के प्रेसिडेंट, बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, चेयरमैन उ0प्र0 बैडमिन्टन एसोसिएशन व यू0पी0 ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास ने भंडारे में शमिल हुए भारी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।

 इस मौके पर बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास, श्रीमती देवांशी दास एवं सोनाक्षी दास, बीबीडी के चीफ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर0के0 अग्रवाल सहित कई मणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 भण्डारे में प्रसाद वितरण करते हुए  विराज सागर दास ने कहा कि भण्डारा, प्रसाद वितरण एवं इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि धर्म के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ होती है और आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। उन्होने कहा कि लोगों के बीच उनका अपनापन पाकर और उनकी सेवा करने का मौका मिलने पर सही मायने में ईश्वर के प्रति सच्चा प्रेम है और यही जीवन का सबसे बड़ा आनन्द है।

 विराज सागर दास ने कहा कि प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को भण्डारे का आयोजन किया जाता है। उन्होने कहा कि भण्डारे के आयोजन का उद्देश्य ईश्वर एवं धर्म के प्रति आस्था व विश्वास और आम जनमानस के बीच अपनत्व की भावना को और अधिक मजबूत बनाना है। इस पावन माह में लोगों को प्रसाद वितरण कर बहुत खुशी मिलती है साथ ही यह पुण्य अर्जित करने का पुनीत अवसर है .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button