[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
आस्थालखनऊ

बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के परिसर में गणेश महोत्सव की शानदार शुरूआत

मालिनी अवस्थी के मधुर भजनों पर झूमें प्रांगण में उपस्थिति विद्यार्थि और श्रोतागण

मुख्य अतिथि श्रीमती बेबी रानी मौर्य,मंत्री,महिला कल्याण ,बाल विकास एवं पुष्टाहार,उत्तर प्रदेश  रहीं उपस्थित 

लखनऊ : सम्वाददाता::

बीबीडी शैक्षणिक परिसर में हो रहे चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव 2025 के प्रथम दिन प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका एवं पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी द्वारा लोक संगीत व भजन की शुरुआत

ॐ गं गणपते नमो नमः मेरे घर में पधारों गजानन, गणपति बप्पा मोरिया, गणपति को लग जहिये नजरिया…,जय गणेश देवा जय गणेश देवा…, डम डम डमरू बजावे से किया जिसे सुनकर पंडाल में उपस्थित दर्शक झूम उठे। होली खेले मसाने मे,मंगल भवन अमंगल हारी रामचरित मानस की चौपाई को गाकर कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया।कजरी गीत रुन धुन खोला न केवरिया,हरे रामा भोला चले ससुरारी,भोला बैल चिट काबर आदि गीतों पर दर्शकों द्वारा तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।लोक संगीत की श्रृंखला में सइया मिले लरकइया मै का करूं, रेलिया बैरन पिया के लिये जाये रे आदि से खचाखच भरे पंडाल में श्रोता झूम झूम कर नाच उठे। आज पंडाल की शोभा देखते बनती थी, जैसे ही उनकी टीम ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत की वैसे ही दर्शकों की तालियां खुद बा खुद बजने लगी। इस अवसर पर उनकी टीम द्वारा लोक नृत्य किया गया।

आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती बेबी रानी मौर्य ,मंत्री,महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश थी जिनका स्वागत बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता ने पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात् सायंकालीन महाआरती में मुख्य अतिथि एवं बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास वाइस प्रेसिडेंट देवांशी दास एवं सुश्री सोनाक्षी दास ,आर के अग्रवाल, मुख्य अधिशाषी निदेशक, बीबीडीईजी ने भाग लिया और महाप्रभु श्री गणेश जी की आरती की।

इस महोत्सव में बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं एवं आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या का भरपूर आनंद लिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button