ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
अयोध्या

आरटीओ आफिस और डीटीटीआई अयोध्या में हुआ वृक्षारोपण

वृक्ष लगाकर और वाहनों को फिट रखकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

अयोध्या : सम्वाददाता ::

शासन के महत्वकांक्षी वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” में आरटीओ कार्यालय अयोध्या और डीटीटीआई अयोध्या में वृक्षारोपण कर आरटीओ प्रशासन अयोध्या सुश्री ऋतु सिंह और अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर अशोक, नीम, आम, अमरूद, सागौन, अर्जुन, पिलखन आदि के 1200 पेड़ अयोध्या जनपद में परिवहन विभाग द्वारा लगाये गये एवं मण्डल के सभी जिलों-अयोध्या,बाराबंकी,अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी में भी एआरटीओ से प्राप्त सूचना के अनुसार दिये गये लक्ष्य के अनुसार विभिन्न स्थानों पर कुल 4800 पौधे रोपित किये गये।

(ऋतु सिंह) 
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अयोध्या

आरटीओ अयोध्या सुश्री ऋतु सिंह ने इस अवसर पर संदेश दिया कि एक पेड माँ के नाम लगाकर हम धरती माँ द्वारा प्रदत्त प्राकृतिक संसाधनों के लिए और अपनी माँ के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं और जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे की देखभाल करती है वैसे ही सभी वृक्षों की हमें भी देखभाल कर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए जिससे ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण और जलवायु असंतुलन जैसी चुनौतियों का सामना किया जा सके। वाहनों से निकलने वाली कार्बन मोनो आक्साइड, नाइट्रोजन आक्साइड, सल्फर डाई आक्साइड, पार्टिकुलेट मैटर आदि पर्यावरण को अशुद्ध करते हैं। अतः सदैव अपने वाहनों को फिट रख कर पाल्यूशन अंडर कण्ट्रोल सर्टिफिकेट बनवाना चाहिए। 15 साल से पुरानी सरकारी और व्यावसायिक वाहनों व वैध आयु सीमा पूरे हो चुके वाहनों को भी स्क्रैप कराकर सड़क पर फिट वाहनों को ही चलाना चाहिए व स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा दें। कार्यक्रम में आरटीओ प्रशासन के अलावा आरआई  राजीव कुमार, आरटीओ कार्यालय के कर्मचारीगण, वेंडर कर्मचारी आदि शामिल रहें।

(ऋतु सिंह)

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अयोध्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button