[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
लखनऊ

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक और कदम किशोरियों को वितरित किये गये प्रशस्तिपत्र

लखनऊ : सम्वाददाता::

विज्ञान फाउण्डेषन तथा एम्पावर – द इमर्जिन्ग मार्केट्स फाउण्डेषन के सहयोग से संचालित परिवर्तन परियोजना के तहत जानकीपुरम, लखनऊ के सेक्टर 07 में एक प्रषस्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 55 अभिभावकों व किषोरियों/युवतियों ने प्रतिभाग किया।
उक्त आयोजन किषोरियों/युवतियों द्वारा इंग्लिश स्पीकिंग व पर्सनालिटी डेवेलपमेन्ट कोर्स के पूर्ण होने के पश्चात उनका हौसला वर्धन करने के उद्देष्य से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विज्ञान फाउण्डेषन संस्था की प्रतिनिधि ने संस्था की कार्यषैली पर प्रकाष डालते हुए बताया कि संस्था गत 37 वर्शों से समाज के दबे-कुचले व गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों के साथ निरंतर कार्यरत है। साथ ही संस्था किषोरियों व युवाओं को आगे बढ़ाने व उनको देष में एक सहयोगी व जिम्मेदार नागरिक बनाने की ओर भरसक प्रयास करती है। इसी उद्देष्य सें यह इग्लिष स्पीकिंग व पर्सनालिटी डेवेलपमेन्ट कोर्स जानकीपुरम में भी आयोजित किया गया जिससे जब कभी ये किषोरिया/युवतियां कहीं नौकरी करने या स्व-व्यवसाय करने का सोचें या उस दिषा में आगे बढ़ें तो उनमें अंग्रेजी न आने की झिझक न हो और वे पूरे आत्मविष्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सुश्री रूचि जैन, (जिन्होंने इन किषोरियों को प्रषिक्ष्ति किया) ने बताया कि षुरूआत में किषोरियों ने कोर्स के प्रति बेहद नीरसता दिखाई, पर जैसे-जैसे दिन बीतते गये किषेरियां स्वयं दिलचस्पी दिखाने लगीं और आज दूसरो के समक्ष बिना किसी झिझक अपनी बात अंग्रेजी में रखने लगी हैं।
कार्यक्रम में सभी किषोरियों ने अंग्रेजी में अपना-अपना परिचय दिया तथा अपनी बातें सभी अभिभावकों के समक्ष रखीं।
उक्त कार्यक्रम में कुल 23 किषोरियों को प्रतिभागिता व कोर्स पूर्ण होने के प्रषस्ति पत्र वितरित किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button