[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
गाजीपुर

श्री अन्न का गाजीपुर जनपद के किसानों में नि:शुल्क वितरण

गाज़ीपुर : सम्वाददाता::

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए श्री अन्न का गाजीपुर जनपद के किसानों में नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है ।जिससे श्री अन्न की खेती का रकबा बढ़ सके ।आज राष्ट्रीय कृषि रक्षा इकाई बीज गोदाम सलेमपुर मोहम्मदाबाद पर सहायक विकास अधिकारी कृषि जितेंद्र कुमार सिंह एवं समाजसेवी श्रीराम राय कमलेश के हाथों क्षेत्र के किसानों को श्री अन्न मडुवा कोदो सावा आदि के बीज नि:शुल्क वितरित किया गया ।इस अवसर पर बोलते हुए समाजसेवी श्रीराम राय कमलेश ने कहा कि श्री अन्न धरती का वरदान है ।महर्षि चरक ने अन्न को दो भागों में बांटा है मृदु और रूक्ष । उन्होंने कहा कि रूक्ष अन्न जहां पोषण देते हैं वहीं मृदु अन्न से शुगर आदि अनेक बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं ।इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाजों को श्री अन्न की संज्ञा दी एवं उसकी खेती को बढ़ावा दिया गया जा रहा है ।

सहायक विकास अधिकारी कृषि जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के किसान निस्संकोच श्री अन्न की खेती करें। भारत सरकार नेफेड एवं एपिडा के माध्यम से इसकी खरीदारी भी करेगी तथा कृषि विज्ञान केंद्र गाज़ीपुर में लगाए गए मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट में इसको प्रसंस्कृत करके पुनः खाने योग्य प्राप्त भी किया जा सकता है ।इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री श्याम बाबू बीच इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह प्राविधिक सहायक प्रेमपाल बीटीएम एवं श्रीकांत सिंह एटीएम तथा प्रगतिशील किसान नंदलाल सिंह राम जी राय अनिमेष राय महफूज आलम बृदा देवी गामा यादव गणेश राय आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button