ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
आस्था

प्रताप मार्केट अमीनाबाद स्थित प्राचीन श्रीराम दरबार मंदिर में हुआ भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन

लखनऊ। सम्वाददाता::
प्रताप मार्केट, अमीनाबाद स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्रीराम दरबार मंदिर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण के बीच सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए भगवान श्रीराम का पूजन–दर्शन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में प्रताप मार्केट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, महामंत्री गजेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष रामकरण , पूर्व पार्षद राजीव गांधी,  छाबड़ा पम्मी,  रविंद्र सिंह,  देवेंद्र सिंह  सहित अनेक गणमान्य लोग सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित हुए।
इसके साथ ही श्रीराम दरबार मंदिर सेवा समिति के सक्रिय सदस्यों में राकेश गुलाटी, अनिल गुलानी, राजीव गुप्ता एवं राजकुमार अग्रवाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी अतिथियों का मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया।
सुंदरकांड पाठ के दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
व्यापार मंडल एवं मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button