[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
व्यापार

आदित्य विजन लिमिटेड के ‘बाय एंड विन 2025 के मेगा ड्रॉ का भव्य आयोजन लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम मे संपन्न

लखनऊ : सम्वाददाता::

आज के प्रतिस्पर्धी इलेक्ट्रॉनिक बाजार में, जहाँ सैकड़ों स्टोर उपलब्ध हैं, वहीं आदित्य विजन लिमिटेड आज भी ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। सही उत्पाद, किफायती मूल्य, तुरंत डिलीवरी एवं इंस्टॉलेशन तथा भरोसेमंद सेवा के कारण आदित्य विजन ने ग्राहकों का अटूट विश्वास अर्जित किया है।

इसी विश्वास के आधार पर आदित्य विजन आज उत्तर प्रदेश, झारखंड एवं बिहार में 190 से अधिक शोरूमों के साथ एक प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन के रूप में स्थापित हो चुका है।


आदित्य विजन के ‘बाय एंड विन 2025’ मेगा ड्रॉ का भव्य आयोजन आज  अवध सिल्प ग्राम, शहीद पथ, लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, कंपनी प्रतिनिधि एवं ग्राहक उपस्थित रहें।

इस मेगा ड्रॉ में उत्तरप्रदेश के लखनऊ जिले के मनोज कुमार (कूपन नं 0384291) को मेगा पुरस्कार के रूप में सपनों का घर (फ्लैट) लखनऊ में जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इसके साथ साथ अन्य विजेताओं को लकी ड्रॉ में वाईक एवं कार मिला। विजेता की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर आदित्य विजन के निदेशक निशांत प्रभाकर ने कहा कि वर्ष 2025 के ‘बाय एंड विन’ मेगा ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा करते हुए उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने उत्तरप्रदेश के विजेता मनोज कुमार को बधाई देते हुए कहा कि ग्राहकों का भरोसा ही आदित्य विजन की सबसे बड़ी ताकत है और कंपनी भविष्य में भी इसी विश्वास के साथ और भी बड़े व आकर्षक ऑफर्स लाती रहेगी।

बाय एंड विन 2026 में और भी बड़े इनाम

आदित्य विजन वर्ष 2026 में  23 करोड़ रुपये की ‘खरीदें और जीतें मेगा पुरस्कार योजना लेकर आ रहा है, जो 1 जनवरी 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक मान्य रहेगी। इस योजना के अंतर्गत बिहार के पटना, झारखंड के रांची, उत्तरप्रदेश के लखनऊ एवं मध्य प्रदेश के इंदौर में एक-एक सपनों का घर प्रथम पुरस्कार में , 225 कारें द्वितीय पुरस्कार में और 1501 मोटरसाइकिलें ।

हर. 10,000  रुपये की खरीदारी पर ग्राहक को एक कूपन दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वे इस मेगा ड्रॉ में भाग लेने के पात्र होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button