यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 से अधिक जिलों के DM बदले, शासन स्तर पर भी भारी उलटफेर
लखनऊ: ब्यूरो::
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति देने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में न केवल एक दर्जन से अधिक जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं, बल्कि सचिवालय और विकास प्राधिकरणों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
प्रमुख जिलों के नए ‘कमान’ संभालने वाले जिलाधिकारी
प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए सरकार ने युवा और अनुभवी अधिकारियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। जिलों में हुए प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
जिला नए जिलाधिकारी (DM)
आगरा – मनीष बंसल
झांसी – गौरांग राठी
सहारनपुर – अरविन्द कुमार चौहान
रायबरेली श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका
उन्नाव श्री घनश्याम मीना
लखीमपुर खीरी श्री अंजनी कुमार सिंह
मैनपुरी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी
फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स
बुलंदशहर श्री कुमार हर्ष