ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
आगरा

सुन्नी धर्मगुरु अब्दुल अलीम फारुकी का इंतकाल

लंबे समय से थे बीमार

लखनऊ।  जिरगाम :  प्रसिद्ध सुन्नी धर्मगुरु व जमीयत उलमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मौलाना अब्दुल अलीम फारुकी का बुधवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मौलाना अलीम फारूकी के इंतकाल की खबर से उनके चाहने वालों में शोक छा गया। शिक्षा भवन के पास चौधरी गढ़ैया स्थित उनके आवास पर लोगों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया थ।शिया-सुन्नी समझौते के बाद जुलूस-ए-मदहे सहाबा की अगुवाई कर रहे थे। उनके भांजे मौलाना अब्दुल बुखारी ने बताया कि एक महीने पहले पता चला कि पेंक्रियाज में कैंसर है। सुबह घर में ही उनका इंतकाल हुआ। शाम पांच बजे नदवा में नमाज-ए-जनाजा के बाद ऐशबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मौलाना दारुल उलूम देवबंद और नदवा की कार्यकारिणी सदस्य और शौकत अली हाता स्थित मदरसा दारुल मुबल्लिगीन के प्रबंधक थे।
दारुलउलूम नदवा के नाज़िम मौलाना बेलाल हसनी नदवी ,मोहतममि मौलाना साइदुर रहमान आज़मी नदवी ,और ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली समेत बड़ी तादाद में उलमा ने कहा कि वरिष्ठ मुस्लिम धर्मगुरु अलीम फारुकी के जाने से सुन्नी समुदाय को काफी हानि हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। आल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल ला बोर्ड की अध्यक्ष शाईस्ता अंबर ने कहा कि उनके इंतकाल से सुन्नी समुदाय ही नहीं ही धर्म के लोगों को उनक कमी खलेगी।

सामाजिक समरसता बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। मदरसा शिक्षा परिषद के सदस्य कमर अली ने भी शोक व्क्त किया। उन्होंने कहा कि वह दीनी शिक्षा के साथ ही सामान्य शिक्षा देने के पक्षधर थे। टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजले मन्नान ने कहा कि वह धर्म को लेकर संजीदा रहते थे। उनके इंतकाल से समाज ने एक वरिष्ठ धर्म गुरु और वक्ता खो दिया है।

लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने कहा कि सर्वधर्म की सभाओं में उनकी मौजूदगी रहती थी। सामाजिक एकता और भाईचारा कमेटी के सदस्य के रूप मेंं वह निष्पक्ष बयान देते थे। उनके द्वारा कभी भी धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी नहीं की जाती थी। कैथेड्रल के फादर डॉ. डोनाल्ड डिसूजा ने बताया कि मौलाना के साथ मेरी मुलाकात कई बार हुई और वह एक नेक इंसान के साथ धर्म के प्रति सजग रहते थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button