ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊ

वृक्ष प्राणवायु के लिए आवश्यक: ज्योति सिंह

जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन ने पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

लखनऊ: ब्यूरो::

पर्यावरण चेतना से अब जागे हिन्दुस्तान, मिट्टी पानी हवा यही तो कुदरत के वरदान, बढ़ता लालच कर देगा इस धरती को सुनसान, असंतुलित विकास देख है कुदरत भी हैरान ‘ इन पंक्तियों को गाते और हाथों से औषधीय व छायादार पौधों को रोपते सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
यह मौका था आज प्रात:काल 8A/1 माल एवेन्यू लखनऊ में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जीवन ज्योति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित औषधीय एवं छायादार पौधों के रोपण का।


कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष ज्योति सिंह की अगुवाई में जितेंद्र सिंह, राम लखन यादव, नरेश कुमार, हीरेन्द्र प्रताप सिंह, रोहित सिंह, सोनू यादव, पवन सिंह, अनिल गिरी सहित अन्य सदस्यों ने औषधीय व छायादार नीम, ब्राम्ही, चिरायता, घृत कुमारी, अशोक, आम और पीपल के पौधों को रोपित कर लोगों को न केवल पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया अपितु उनके संरक्षण पर भी बल दिया।
इस अवसर पर ज्योति सिंह ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी पर जीवन को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वह प्राणवायु देने के साथ छाया भी प्रदान करते हैं। संस्था के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पेड़ हमारे अस्तित्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण, मूल्यवान और आवश्यक है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button