ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
बलरामपुरलखनऊस्वास्थ्य

सँयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं को किया गया सम्मानित

लखनऊ:

सँयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद की विभिन्न 30 संस्थाओं को इसके लिए चयनित किया गया था, जिसमें प्रमुख रूप से यूथ हॉस्टल्स, लायंस क्लब, अग्रसेन सेवा समिति, एस एस बी, एन सी सी, अमर उजाला, दैनिक जागरण, एम एल के कॉलेज सहित अनेक संस्थाएं थीं।

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की इकाई तुलसीपुर को लगातार छठी बार यह सम्मान जनपद स्तर पर प्राप्त हुआ। इस सम्मान को इकाई के चेयरमैन जनपद में ब्लडमैन के रूप में सुविख्यात आलोक अग्रवाल ने प्राप्त किया, उनके साथ इकाई के सचिव संदीप उपाध्याय भी उपस्थित रहे। आलोक अग्रवाल के द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में विगत 9 वर्षों से जनपद स्तरएवं प्रदेश व देश स्तर पर लगातार आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। उनके द्वारा स्वयं अब तक 30 बार रक्तदान किया जा चुका है और देश के विभिन्न स्थानों के हजारों लोगों को अब तक विभिन्न माध्यमों से रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है।

इस सम्मान को प्राप्त करने पर नेशनल चेयरमैन मनोज जौहरी, सी ई ओ चरनजीत कौर, कोषाध्यक्ष जे के श्रीवास्तव, राज्य शाखा के चेयरमैन जय प्रकाश शर्मा, सचिव विजय भूषण जायसवाल, कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह सहित अन्य नेशनल व राज्य पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button