ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊव्यापारस्वास्थ्य

एनर्जाइज़ इंडिया कैंपेन से खिलाड़ी और युवा होंगे स्टेमिना और एनर्जी के प्रति जागरूक

डाबर ग्लुकोज़ का एनर्जाइज़ इंडिया’कैंपेन

लखनऊ : ब्यूरो::

डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज़ ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा देश भर की स्पोर्ट्स एकेडमियों के युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए एक कैंपेन ‘एनर्जाइज़ इंडिया का लॉन्च किया है। इस कैंपेन के तहत डाबर ग्लुकोज़ ने आज लखनऊ की टाउन कराटे अकादमी, विष्णुपुरी कालोनी, निकट चुंगी, कानपुर रोड में एनर्जी एवं स्टैमिना मैनेजमेन्ट पर एक विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया। इस मौके पर श्री दिनेश कुमार, मैनेजर, कार्पोरेट कम्युनिकेशन, डाबर इण्डिया लिमिटेड, श्री जसपाल सिंह, सेक्रेटरी, कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश व प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा खालसा इंटर कालेज आदि प्रमुख लोग मौजूद थे। इस मौके पर विवान आहूजा व ईशिता को सम्मानित किया गया।

सत्र के दौरान जसपाल सिंह ने एथलीट्स को बताया कि किस तरह से वे खेल के दौरान अपने प्रदर्शन को बेहतर बना सकते हैं और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही खेल में अच्छा परफोर्मेन्स देने के लिए पोषण और हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी है। इस सत्र के दौरान उन्हें बताया गया कि वे किस तरह अपने स्टैमिना और धैर्य में सुधार ला सकते हैं, जो एथलीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

डाबर इंडिया लिमिटेड में हेल्थ सप्लीमेन्ट्स के मार्केटिंग हैड श्री प्रशांत अग्रवाल ने कहा ‘हमें खुशी है कि युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए हम ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन लेकर आए हैं। यह कैंपेन उन्हें अपने खेल में एनर्जी के साथ बेहतरीन परफोर्मेन्स देने के लिए प्रेरित करेगा। डाबर एथलीट्स, खेल प्रशंसकों और उन लोगों के लिए परफेक्ट ब्राण्ड है जो एक्टिव लाईफस्टाईल जीना चाहते हैं। डाबर ग्लुकोज़ इंस्टेन्ट एनर्जी देता है, ऐस में यह खासतौर पर उन एथलीट्स के लिए बेहतरीन है जो फिज़िकल एक्टीविटीज़ करते हैं।’ श्री अग्रवाल ने कहा कि ‘डाबर ग्लुकोज़ हमेशा से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करता रहा है। युवा एथलीट्स के साथ यह साझेदारी इसी लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है। अपने ताज़गी से भरे स्वाद और इंस्टेन्ट एनर्जी के साथ डाबर ग्लुकोज़ युवा एथलीट्स की एनर्जी बनाए रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिसे अपनाकर वे अपना सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button