ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मुस्लिम दुनियालखनऊ

मुहर्रम : सभी को अपनी आस्था के आधार पर अपने-अपने कार्यक्रम करने चाहिए: मुर्तजा अली

लखनऊ::

शराबबंदी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुर्तजा अली और राष्ट्रीय प्रवक्ता मुहम्मद आफ़ाक़ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आज से मुहर्रम का महीना शुरू हो गया है, इसलिए सभी लोग अपनी आस्था के आधार पर इसका पालन करें अपने कार्यक्रम को प्रेम और भाईचारे का स्रोत बनायें और जलसा जुलूस के अनुसार किसी भी धार्मिक व्यक्ति की निंदा न करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, जबकि यह अनुष्ठान शिया और सुन्नी का रिवाज है इस्लामिक शरिया नहीं है। आगे कहा कि शिया और सुन्नी के युवा लड़के-लड़कियां अपने-अपने कार्यक्रमों के बाद शांति व्यवस्था के साथ घर लौटें, न कि शोर शराबे के साथ। उनहों ने कहा की हिन्दू भाइयों का कावड़ यात्रा भी शुरू हो चुका है। यदि आप उनके कावड़ यात्रियों को दे खेँ तो बिना किसी भेद भाव के उनका समर्थन करें और उनके लिए रास्ता खाली कर दें। मुहम्मद अफाक ने कहा कि शिया-सुन्नी कार्यक्रम जो भी हो, उसका संदेश शांति और सुरक्षा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहली मुहर्रम से 10वीं मुहर्रम तक इस दौरान विरोधाभासी मामलों को नजरअंदाज करना चाहिए, यह समय बहुत महत्वपूर्ण है। मुहम्मद आफ़ाक़ ने कहा कि यदि आप किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद सुनते हैं तो अपने क्षेत्रीय थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी के साथ मिलकर समस्या का समाधान करें, न कि स्वयं निर्णय करने में लग जाएं। अंत में उन्होंने कहा कि हमें किसी के किसी भी कलर के कपड़े पहनने पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button