ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 20वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी में आयोजित हुआ “गर्वोत्सव एवं व्यापारी – रत्न सम्मान” कार्यक्रम

सरकार से व्यापारियों के हितों में नीति बनवाना ,संगठन का लक्ष्य है: संजय गुप्ता

लखनऊ:ब्यूरो::

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के गौरवपूर्ण 20 वर्ष पूर्ण होने पर 20वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संगठन के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय के प्रांगण में “गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन हुआ
गर्वोत्सव एवं व्यापारी- रत्न सम्मान कार्यक्रम” में 20 साल से लगातार संगठन एवं व्यापारियों की सेवा करने वाले पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा “व्यापारी रत्न सम्मान “से सम्मानित किया गया
तथा प्रदेश कार्यालय को महिला व्यापारियों द्वारा उत्सव का वातावरण बनाते हुए रंगोली सजाई गई एवं
20 वर्ष पूरे होने पर 20 किलो का केक आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा काटा गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं व्यापारियों को संगठन के गौरवपूर्ण 20 वर्ष पूरे होने एवं स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
उन्होंने कहा इन 20 वर्षों में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मूल्यो और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, इस बात का हमें गर्व है उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की हर छोटी बड़ी समस्या की जानकारी पाकर उसके समाधान के लिए हर स्तर पर लगातार संघर्ष किया और समाधान कराया
उन्होंने कहा 20 वर्षों में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश के व्यापारियों की आस्था एवं विश्वास का केंद्र बन गया, अपने संगठन पर हमको गर्व है , संजय गुप्ता ने कहा संगठन के पदाधिकारियों के लिए आदर्श शब्द मात्र शब्द नहीं है,आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की जीवन शैली है जो इस संगठन को गौरवान्वित करने वाली, और उसकी विशिष्ट पहचान है उन्होंने कहा व्यापारियों की हर समस्या का निदान करने की उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की नैतिक जिम्मेदारी है और जब हम बड़े होते हैं तो हमारी जिम्मेदारी और बड़ी हो जाती है
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपस्थित पदाधिकारियों को इस वर्ष प्रदेश में 50000 नए व्यापारियों को सदस्य के रूप में जोड़ने का लक्ष्य दिया
उन्होंने कहा सरकार से व्यापारियों के हितों में नीति बनवाना ,संगठन का लक्ष्य है तथा व्यापार को बचाने और बढ़ाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाना उद्देश्य है
प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने बताया कल 24 अगस्त को बाराबंकी में स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य “व्यापारी सम्मेलन ” का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यापारी नेता हिस्सा लेंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं को मुखरता से उठाएंगे
जिसमें जीएसटी की विसंगतियां, व्यापारी नीति आयोग बनवाने की मांग, ई-कॉमर्स पॉलिसी, रिटेल ट्रेड पॉलिसी ,व्यापारी स्वास्थ्य बीमा, व्यापारी पेंशन योजना, वॉटर टैक्स, एवं विभिन्न जिलों के अलग-अलग जिलों की अलग-अलग समस्याओं को उठाया जाएगा तथा सभी समस्याओं का ज्ञापन तैयार करके जिलाधिकारियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजा जाएगा

“गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम” में सम्मानित होने वाले 20 वर्ष पुराने पदाधिकारियों में मुख्य रूप से मोहम्मद अफजल, शशिकांत शर्मा नरेश शर्मा,कुलदीप यादव ,सोनी भार्गव, राजेश्वर शिंदे, श्रीमती बिंदु जैन नागार्जुन कृष्ण सिंह, हिमांशु गुप्ता ,अविनाश त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ, इकबाल हसन, आशीष गुप्ता ,मुशीर अहमद लारी, पवन जायसवाल ,जितेंद्र चौरसिया, सुदर्शन कटियार, श्याम सुंदर अग्रवाल, मनीष पांडे ,प्रवीन मिश्रा आदि शामिल थे l

“गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम “में” प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा ,नगर अध्यक्ष हरजिनद्र सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर, राजीव शुक्ला, अमित अग्रवाल, संजीव जैन, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ट्रांसगोमती अध्यक्ष अशोक यादव ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी ,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, श्रीमती वर्तिका शुक्ला ,श्रीमती मनोरमा मिश्रा, श्रीमती अंजलि मोरया, भूतनाथ मंदिर मार्केट के प्रभारी दिनेश शर्मा नगर उपाध्यक्ष मसीह उजमा गांधी, ,मोहम्मद रिजवान, बादशाह नगर के अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान श्याम शर्मा पंकज अरोड़ा, हिमांशु रस्तोगी, अजय प्रताप सिंह ,आदि शामिल थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button