[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
लखनऊ

स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन

लखनऊ : ब्यूरो ::

श्री गुरू नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज लखनऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की चारो इकाइयों द्वारा दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक रैली का आयोजन, स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वच्छता पर संभाषण किया गया तथा हैदर कैनाल के पुल पर साफसफाई की गई।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ सुरभि जी गर्ग ने सभी स्वयं सेविकाओं को स्वयं को एवम आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम एनएसएस के चारों कार्यक्रम अधिकारियों डॉ रंजीत कौर, डॉ पूजा सिंह, डॉ दिव्या प्रजापति एवम डॉ कीर्ति पटेल के निर्देशन में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button