ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊव्यापार

प्रदेश के वित्त मंत्री से मिलकर व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की मांग करेगा आदर्श व्यापार मंडल

जीएसटी विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बिना किसी पूर्व सूचना अथवा नोटिस दिए बिना डिमांड निकाल कर व्यापारियों के बैंक खातों को सीज किए जाने की कार्रवाई से व्यापारियों में व्यापक आक्रोश

व्यापारियों को उत्पीड़न से बचाने के लिए आदर्श व्यापार मंडल ने प्रदेश कार्यालय में जीएसटी की हेल्प डेस्क शुरु की तथा adarshvyaparmandal7@gmail.com ईमेल आईडी जारी की

मनमानी नहीं रुकी तो आंदोलन करेगा आदर्श व्यापार मंडल : संजय गुप्ता

लखनऊ : ब्यूरो ::

जीएसटी विभाग द्वारा अनेक अनेक व्यापारियों को मनमाने तरीके से डिमांड नोटिस निकाल कर बिना कोई पूर्व सूचना अथवा नोटिस के सीधे बैंक खातों को सीज किए जाने की कार्रवाइयों को गंभीरता से लेते हुए आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में व्यापारियों की बैठक हुई ,बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई को रोकने की मांग की व्यापारियों ने कहा बिना किसी पूर्व सूचना अथवा नोटिस के सीधे बैंक खातों को सीज किया जाना अन्यायपूर्ण है तथा बैंक खाते के संचालन रुक जाने से तमाम आर्थिक गतिविधियों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा उसकी छवि खराब होती है
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों की सहायता के लिए ईमेल आईडी adarshvyaparmandal7@gmail.com जारी की तथा लेखराज मेट्रो स्टेशन के निकट, अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर जीएसटी से संबंधित उत्पीड़न के प्रकरणो पर व्यापारियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क शुरू की.संजय गुप्ता ने कहा कोई भी व्यापारी उत्पीड़न को बर्दाश्त ना करें संगठन सहायता करेगा

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बैठक में कहा संगठन इस संबंध में वित्त मंत्री से मिलेगा तथा उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराकर व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की मांग करेगा तथा आवश्यकता पडने पर आंदोलन भी करेगा
बैठक में संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष परवेश जैन ,रिंग रोड के उपाध्यक्ष विशाल जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, लखनऊ उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button