ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
व्यापार

अशोक वाटिका’ के साथ जगमगाया फीनिक्स पलासियो का दिवाली समारोह

लखनऊ : ब्यूरो::

इस दीवाली फिनिक्स पलासियो ने लखनऊवासियों की खुशियों को बढ़ाने के लिए विशेष तैयारी की। इसके लिए खास तौर पर अशोक वाटिका कला की स्थापना की गई, जिसने सभी आने वालों को विशेष तौर पर आकर्षित किया। वाटिका में भारतीय पौराणिक कथाओं, संगीत और उत्सव की खुशी का मिश्रण देखने को मिला।

बॉलीवुड की उभरती कलाकार सान्या मल्होत्रा, अशोक वाटिका इंस्टालेशन के भव्य लॉन्च में अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। फिल्म दंगल में बबीता फोगाट, पगलैट और लूडो जैसी में शानदार एक्टिंग करने वाली सान्या ने कार्यक्रम की चमक और बढ़ा दी। इस दौरान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण, ‘अशोक वाटिका’ आगंतुकों को रामायण के पौराणिक काल में ले गया, जो लंका में कैद के दौरान माता सीता की आंतरिक शक्ति का प्रतीक था। कार्यक्रम के दौरान आगंतुनों ने वहां के पौराणिक माहौल को बखूबी महसूस किया।

फीनिक्स पलासियो में स्थापित भगवान गणेश और मोर की मूर्तियां भारतीय संगीत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का दर्शाती हैं। मोर जो कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुंदरता और तबले की लयबद्ध परंपरा का प्रतीक है। वहीं भगवान गणपति और वीणा शुभ शुरुआत, संगीत और ज्ञान के सार का प्रतीक है।

फीनिक्स मिल्स के सीनियर सेंटर डायरेक्टर, श्री संजीव सरीन ने कहा कि “फीनिक्स पलासियो में दीवाली सेलिब्रेशन के माध्यम से लोगों को एक साथ लाने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष की ‘अशोक वाटिका’ की स्थापना विशेष रूप से महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह आशा और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करती है। हमें सभी अगंतुकों को ऐसा अनुभव प्रदान करने में गर्व की अनुभूति हो रही है, जो इस उत्सव को इतने भव्य और सार्थक तरीके से मनाने के साथ-साथ भारत की समृद्ध विरासत का भी सम्मान करता है।

दीवाली के अलावा, फीनिक्स पलासियो आपको 19 अक्टूबर को दोबारा में हेलोवीन वर्कशॉप में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए उत्साह का अनुभव कर रहा है, जो डर, मौज-मस्ती और मनोरंजन से भरी शाम होगी। हम आपको 18 से 20 अक्टूबर तक एडिडास के साथ “कस्टमाइज़ योर स्नीकर्स” के लिए भी आमंत्रित करते हैं। हम इन रोमांचक आयोजनों में आप सभी का स्वागत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button