ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
मनोरंजनलखनऊशख्सियत

मथुरा की तान्या बनी मिस यूनिवर्स यूपी

लखनऊ । सम्वाददाता ::

रंग बिरंगी लाइटों के बीच फिल्मी संगीत पर रैंप पर कैटवॉक कोई बड़ी-बड़ी मॉडल्स नहीं बल्कि यूपी की लड़कियां थी इनके कैटवॉक और फैशन के जलवे के आगे बड़े-बड़े मॉडल्स भी फेल हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल सेंट्रम में आयोजित मिस यूनिवर्स यूपी के ग्रैंड फिनाले में जब इन लड़कियों ने तेज म्यूजिक की धुन पर रैंपपर जैसे ही उतरी चारों ओर तालियां गूंजने लगी ।

यही नहीं हर कोई इनकी खूबसूरत अदाओं को देखकर फिदा हो गया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 150 लड़कियों ने ऑडिशन राउंड में भाग लिया, जिसमें से 31 लड़कियां सेमीफाइनल राउंड के लिए चुनी गई और ग्रैंड फिनाले में 10 लड़कियों को स्थान मिला।
समारोह की मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी ऋतु सुहास और महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और मिस यूनिवर्स इंडिया के निदेशक निखिल आनंद थे। जबकि विशिष्ट अतिथि रिया सिंघा थीं जो 2024 में मिस यूनिवर्स इंडिया चुनी गई थीं ।

प्रतियोगिता में मथुरा की तान्या शर्मा के सर पर मिस यूनिवर्स यूपी का ताज सजा,वहीं गाजियाबाद की महक ढींगरा फर्स्ट रनर अप रहीं और लखनऊ की ही अंदलीब ज़ैदी सेकंड रनर अप चुनी गईं. इन तीनों विजयी प्रतिभागियों को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगियों को जज करने के लिए अमजद खान, रिया सिंघा, अदिति जग्गी रस्तोगी और राधिका मौजूद थे।


मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश की निदेशक और क्वीनीफाइड इंक की फाउंडर प्रीति यादव ने बताया कि संस्था ने बीते कई वर्षों में हजारों महिलाओं का रैंप पर आने का सपना साकार किया है और इस बार मिस यूनिवर्स इंडिया के माध्यम से हमने उत्तर प्रदेश की लड़कियों को एक सुनहरा मंच प्रदान किया है जहां वह मॉडलिंग और सौंदर्य के क्षेत्र में अपने सपने को साकार कर सकती हैं।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध अभिनेता अमन वर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम में एमरन फाउंडेशन की अध्यक्ष रेणुका टंडन , मनीषा नानू, गीता कपूर ,गौरव प्रकाश सहित शहर की गणमान्य हस्तियां उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button