ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
व्यापार

फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, आलमबाग की 15वीं वर्षगांठ पर ग्राहकों ने मनाया जश्न

स्टैंड अप कॉमेडी, म्यूज़िकल ईवनिंग के माध्यम से हुआ ग्राहकों का मनोरंजन

लखनऊ : सम्वाददाता ::

फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, आलमबाग ने 15वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया। वर्षगांठ के अवसर पर शॉपर्स भी इन खुशियों में शामिल हुए। 10 मई से 1 जून तक चलने वाले इस विशेष आयोजन में ग्राहकों को ढेर सारे सरप्राइज दिए गए। पूरे महीने चले इस सेलिब्रेशन में ढेरों रोमांचक इनाम भी दिए गए।

इसकी शुरुआत कलाकारों की आकर्षक लाइव परफॉर्मेंस के साथ हुई। इसमें अलादीन, मिरर मैन और हेडलेस मैन जैसे अद्भुत किरदारों से लेकर जगलर्स और रंगबिरंगे मैस्कॉट्स की मौजूदगी रही। इतना ही नहीं, वर्षगांठ के अवसर पर ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर्स भी दिए गए। ₹15,000 से अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को शानदार इनाम दिए जाएंगे। टॉप 15 शॉपर्स को एक्सक्लूसिव मिस्ट्री गिफ्ट्स दिए जाएंगे।

31 मई को इस उत्सव का ग्रैंड आयोजन किया गया, जिसमें हंसी का तड़का लगाया मशहूर कॉमेडियन ‘वीआईपी’ ने और संगीत की मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को ‘सोरमोही ब्रदर्स’ ने सजाया। फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, आलमबाग की यह 15वीं वर्षगांठ सभी ग्राहकों के लिए यादगार बन गई।

फीनिक्स मिल्स के सीनियर सेंटर डायरेक्टर श्री संजीव सरीन ने इस अवसर पर कहा कि फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, आलमबाग का यह 15 वर्षों का सफर हमारे ग्राहकों के विश्वास और प्यार का प्रमाण है। यह मॉल सिर्फ़ एक शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं बल्कि लखनऊ के लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। इस सालगिरह को हम सिर्फ़ सेलिब्रेट नहीं कर रहे बल्कि अपने ग्राहकों के साथ एक नया अध्याय भी जोड़ रहे हैं। हम आगे भी लखनऊवासियों को बेहतरीन अनुभव देने के साथ एक्साइटिंग गिफ्ट्स देते रहेंगे। ग्राहकों के चेहरे की खुशी ही हमारी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button