[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
राजनीति

सुनील अर्कवंशी बने मध्यांचल क्षेत्र के मंत्री प्रतिनिधि, ओमप्रकाश राजभर ने की नियुक्ति

यूपी में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को नई जिम्मेदारी

लखनऊ : सम्वाददाता ::

उत्तर प्रदेश सरकार में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी को मध्यांचल क्षेत्र का मंत्री प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

 

नियुक्ति के बाद सुनील अर्कवंशी ने सुभासपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक सामान्य सिपाही हैं। अर्कवंशी ने बताया कि उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी है।

अर्कवंशी ने कहा कि पद और सत्ता आती-जाती रहती है। उनका लक्ष्य समाज और संगठन को इतना मजबूत बनाना है कि भविष्य की राजनीति ओमप्रकाश राजभर के मिशन के आसपास केंद्रित हो। उन्होंने सुभासपा के मिशन को भी स्पष्ट किया। पार्टी का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के माध्यम से पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button