[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
मुख्य समाचारवाराणसी

पी एम सम्मान निधि वितरण के लिए वाराणसी में कृभको द्वारा कार्यक्रम का आयोजन



वाराणसी:मनीष चित्रांश::

प्रधानमंत्री द्वारा पी एम किसान सम्मान निधि की 20वीं क़िस्त जारी की गई जिसके क्रम में करौता गोपालपुर, वाराणसी में कृभको द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि वी०के० सिंह, उपमहाप्रबंधक कृभको उ०प्र० थे एवं विशिष्ट अतिथि विवेक सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको गोरखपुर थे। कार्यक्रम में 150 से ज्यादा महिला एवं पुरूष किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा पी एम किसान सम्मान निधि की 20वीं क़िस्त जारी करने का पूरा सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर कर सभी प्रतिभागियों को दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन आदर्श कुमार सिंह, वरिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि कृभको वाराणसी द्वारा किया गया। अखिलेश चौरसिया, वरिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि कृभको मिर्जापुर, पुष्पराज यादव, क्षेत्र प्रतिनिधि कृभको जौनपुर, यशपाल यादव कृभको लखनऊ, आर०सी० शुक्ला क्षेत्र प्रतिनिधि कृभको चंदौली, नित्यानंद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अन्नदाताओं को कृभको की तरफ से मुफ्त तरल जैव उर्वरक वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button