[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
व्यापार

सूर्या के मालनपुर प्लांट में घरेलू बिजली वायर बनना शुरू

 ग्वालियर: ब्यूरो ::

सूर्या रोशनी लिमिटेड अब घरेलू इलेक्ट्रिक वायर क्षेत्र में भी उतार रही है सूर्या रोशनी के घरेलू वायर उत्पाद आने से अब उपभोक्ताओं को विद्युत फिटिंग के लिए सुरक्षित वायर उपलब्ध हो सकेंगे। सूर्या रोशनी सिकंदराबाद में वायर लॉन्च करेगी इस मौके पर सूर्या रोशनी के प्रेसिडेंट पदमश्री जयप्रकाश अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे । यह घरेलू विद्युत वायर अब मालनपुर फैक्ट्री में ही उत्पादित होना शुरू हो गए हैं। सूर्या रोशनी के सीईओ वासुमित्र पांडे के अनुसार सूर्या रोशनी पिछले 50 वर्षों से विभिन्न उत्पाद क्षेत्र में सक्रिय है। 1973 मैं सूर्या रोशनी स्टील पाइप्स क्षेत्र में उतरी थी इसके बाद सूर्या रोशनी लाइटिंग और ड्युरेबल्स के क्षेत्र में प्रतिष्ठा पर है । इसकी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति लगभग 45 देश में है और लगभग 20% बिक्री की जिम्मेदारी है । उन्होंने बताया कि विद्युत क्षेत्र में बिजली फिटिंग वायर सूर्या अपने मालनपुर प्लांट में बनने लगी है जो टेक्नोलॉजी में उच्च कोटि दर्जे के हैं । इसी क्रम में विभिन्न शासकीय उपक्रम वह विभागों में सूर्या रोशनी के पास विभिन्न क्षेत्रों में क्षमता है। सिकंदराबाद के होटल लीला पैलेस में सूर्या रोशनी का मुख्य प्रबंधन वितरको के साथ विभिन्न उत्पाद व भविष्य में आने वाले उत्पादों पर चर्चा भी करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button