ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
व्यापार

अवध शिल्प ग्राम में फूड एंड बेकरी एक्सपो 2025 का उद्घाटन 29 अगस्त को

लखनऊ: सम्वाददाता::

लखनऊ में फूड एंड बेकरी एक्सपो 2025 का तीसरा संस्करण आयोजित होने जा रहा है। यह प्रदर्शनी 29 अगस्त से 31 अगस्त तक अवध शिल्प ग्राम, लखनऊ में होगी।
इस भव्य प्रदर्शनी का आयोजन एसजी फूडीज़ इन्फोटेक एलएलपी द्वारा किया जा रहा है तथा फूड इंडस्ट्रीज़ वेलफेयर एसोसिएशन (FIWA) इसका सहयोग कर रहा है। यह प्रदर्शनी भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा अनुमोदित है। इस प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य खाद्य एवं बेकरी क्षेत्र के उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स और स्थापित कंपनियों को अपने नवीनतम उत्पाद, पैकेजिंग, तकनीक, मशीनरी और नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 29 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे विशिष्ट अतिथियों और उद्योग जगत के नेताओं की उपस्थिति में होगा।
आयोजक डॉ. गिरीश गुप्ता ने बताया कि “यह प्रदर्शनी न केवल उद्योग जगत बल्कि लखनऊ के लोगों के लिए भी लाभकारी होगी, जो अपनी मेहमाननवाजी और खाद्य संस्कृति के लिए जाने जाते हैं।”फूड एंड बेकरी एक्सपो 2025 की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार है। इस प्रदर्शनी मे खाद्य, बेकरी, पेय पदार्थ, पैकेजिंग और सहायक उद्योगों से देशभर के प्रमुख उद्यमी भाग ले रहे है।

MSME सेक्टर पर विशेष फोकस रहेगा जिससे छोटे उद्योगों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ मिलेगा। B2B नेटवर्किंग मीट का आयोजन 30 अगस्त 2025, सायं 7:00 बजे, डैमसन प्लम होटल, लखनऊ में किया जा रहा है।
रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर, जिससे युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ने का अवसर मिलेगा। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रवेश निःशुल्क है और यह उद्योग जगत के पेशेवरों, व्यवसायियों एवं छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button