[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
अलीगढ़

प्रधान व बी डी सी से रूबरू हुए सांसद कैसरगंज

बहराइच : राजकुमार:  लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर गुरुवार को रसिक बिहारी महाविद्यालय विशेश्वरगंज में भाजपा चुनाव प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पाण्डेय द्वारा बैठक में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आमंत्रित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि व संभावित भाजपा प्रत्याशी कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने बताया कि भाजपा ने अपनी पहली सूची दो मार्च को घोषित की इस प्रकार हम लोग 53 दिन पीछे हो गए है। कम समय में अधिक कार्य करना होगा। बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख को सक्रिय रहने की जरूरत है।उन्होंने बताया कि टिकट में हो रही देरी ने कैसरगंज को लोकसभा की हॉट सीट बना दिया है।बैठक में विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी,अरुण वीर सिंह,विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी,पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक,मंडल अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल,दीपक सत्या,जिला मंत्री हेमा निगम,उमाशंकर तिवारी पांडेय,संजीव तिवारी, मोहनचंद पांडेय,अरविंद मिश्र सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button