[wp_news_ticker_benaceur_short_code]
लखनऊ

आरजी फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा आयोजित किया गया इंडियन ग्लैमरस फेस्टिवल सीजन 3

लखनऊ।  सम्वाददाता::

आरजी फिल्म्स प्रोडक्शन जो की महिलाओं के स्वरोजगार एवं उनके उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है ने इंडियन ग्लैमर फेस्टिवल सीजन 3 का आयोजन किया। इस आयोजन मैं सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर बिग बॉस फेम पोलोमी दास एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजलि चौहान के साथ मुख्य अतिथि मुकेश मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी, नेहा खरे अध्यक्ष प्रगति विचारधारा फाउंडेशन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


कार्यक्रम में ब्राइडल कंपटीशन के साथ मिस एवं मिसेज़ ग्लैमर ऑफ़ उत्तर प्रदेश का आयोजन किया गया जिसमें देश के पांच राज्यों और उत्तर प्रदेश के 48 जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ब्राइडल कंपटीशन के लिए 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और मेकअप सेमनार का आयोजन किया गया जिसे बहराइच से इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट नीलोफर शीस के साथ लखनऊ की स्वाति कनौजिया ने मेकअप की बारिकियो को बताया। शाहजहांपुर की सिम्मी सिंह, लखनऊ की छाया अवस्थी और रायबरेली की नीलम गुप्ता ने ब्राइडल कम्पटीशन के जूरी के तौर पर मौजूद रहकर ब्राइडल प्रतिभागियों को परखा जिसमें प्रथम विजेता झांसी के मेकअप आर्टिस्ट अभय राय, लखनऊ की शोभा श्रीवास्तव द्वितीय व झाँसी के ऋतिक तीसरे स्थान पर रहे।


वहीं मिस एंड मिसेज़ ग्लैमर का उत्तर प्रदेश में तकरीबन 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें फतेहपुर की वर्षा चौहान ने मैसेज, प्रगति श्रीवास्तव ने मिस ग्लैमर ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब जीता। ब्राइडल और मॉडलिंग मे विजेताओं को ₹11000 के साथ अवार्ड और क्राउन से सेलिब्रेटी अतिथि अंजली चौहान, पोलोमी दास व मुख्य अतिथि नेहा खरे के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक धीरज राज ने बताया कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मेकअप सेमिनार ब्राइडल कंपटीशन और मॉडलिंग के इवेंट करवाते रहते हैं ताकि उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों की महिलाओं को भी इसका लाभ मिल सके। मुकेश मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आवश्यक है और यहां आकर महिलाओं को कुछ नया सीखने को मिलता है। प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे ने कहा आरजी फिल्म्स प्रोडक्शन हमेशा महिलाओं के लिए अच्छा कार्य रहा है। आरजी फिल्म्स के डायरेक्टर धीरज राज के साथ अखिलेश, महिमा राज, रामबाबू सर्वोत्तम कुमार, सोनू कुमार सागर और धर्मेंद्र कुमार ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कुशल आरजे प्रदीप शुक्ला ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button