ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊ

मंसूरी समाज के मेधावी छात्रों और सामाजिक शख्सियतों का 29 जून को होगा सम्मान

लखनऊ : सम्वाददाता ::

जमीअतुल मंसूर उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से मंसूरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज की प्रमुख हस्तियों के सम्मान हेतु समारोह का आयोजन 29 जून 2025 को किया जाएगा। यह आयोजन लखनऊ के गौतमबुद्ध मार्ग स्थित होटल मेजबान में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।
इस बाबत जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री जावेद इकबाल मंसूरी तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी रबीउल्लाह मंसूरी ने बताया कि कार्यक्रम में मंसूरी समाज के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने हालिया परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त, समाज से जुड़े आईएएस, पीसीएस अधिकारियों एवं अन्य राज्यों के सामाजिक कार्यों में अग्रणी लोगों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
मंसूरी नेताओं ने बताया कि इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि जमीअतुल मंसूर मंसूरी समाज की बेहतरी के लिए देश भर में काम करने वाली प्रमुख तंजीम है,और हर साल मंसूरी समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान कर उनकी हौसला अफजाई करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button